एशियाई खेल (कुराश) : 90 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में हारे दानिश (लीड-1)

जकार्ता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय कुराश खिलाड़ी दानिश शर्मा को 18वें एशियाई खेलों में 12वें दिन गुरुवार को पुरुषों की 90 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

कुवैत के मिसरी हुसैन ने एक ही दिन में तीन-तीन मैच खेल रहे दानिश को 10-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हुसैन का सामना उज्बेकिस्तान के शेरमुखम्मद जांद्रीव से होगा।

दानिश ने इससे पहले अंतिम-32 दौर में इंडोनेशिया के खिलाड़ी दाहिफा मोहम्मद को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने फिलिस्तीन के मोहनद अबुएदा को 10-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा था।

पुरुषों की ही 90 किलोग्राम स्पर्धा के अंतिम-16 में भारतीय कुराश खिलाड़ी दिवेश को उज्बेकिस्तान के इमामोव याखोव 0-10 से पराजय झेलनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493