एशियाई खेल (कुश्ती) : कांस्य पदक का मुकाबला खेलेंगे सुमित

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान सुमित कुमार ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 125 किलोग्राम भारवर्ग फ्री स्टाइल स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में जगह बना ली है।

सुमित ने रेपचेज राउंड में कजाकिस्तान के बोलटिन ओलेग को 7-0 से मात देकर कांस्य पदक की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

सुमित को प्री-क्वार्टर फाइनल में ईरान के परवेज हादिवासमंज के हाथों 0-10 से हार का सामना करना पड़ा था। परवेज ने फाइनल में जगह बनाई और इसी कारण सुमित को रेपचेज राउंड खेलने का मौका मिला।

सुमित ने अच्छी शुरुआत करते हुए ओलेग को पीली रेखा के बाहर ले जाकर दो अंक लिए और फिर उन्हें पलट कर दो अंक और जुटाए। पहले राउंड में सुमित 4-0 से आगे थे।

दूसरे राउंड में सुमित ने तीन अंक और लेकर अपनी बढ़त को 7-0 कर लिया और इसे बनाए रखते हुए जीत हासिल की।

कांस्य पदक के लिए सुमित का सामना उज्बेकिस्तान के डेविट मोडजमानाशविलि से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493