एशियाई खेल (कुश्ती) : पूजा 57 किग्रां फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता पूजा ढांडा ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पूजा ने क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की नाबीरा एसेनबाएवा को 12-1 से मात दी।

पहले दौर में अच्छी शुरुआत कर पूजा ने एसेनबाएवा को दो बार पटकते हुए 4-0 से बढ़त बनाई।

पूजा अपना अच्छा डिफेंस पर एशियन चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता पर अपना शिकंजा कसने की कोशिश कर रही थी और इसमें सफलता हासिल करते हुए उन्होंने 12-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493