एशियाई खेल (कुश्ती) : रेपचेज राउंड में हारकर पदक दौड़ से बाहर हरदीप

जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान हरदीप सिंह पदक हासिल करने के लिए मिले दूसरे मौके में भी चूकते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में 97 किलोग्राम रेपचेज राउंड-2 में हार गए।

इस हार के कारण उनके लिए पदक हासिल करने की उम्मीद भी खत्म हो गई।

हरदीप को रेपचेज राउंड-2 में उज्बेकिस्तान के पहलवान जाहोनगिर तुरदीव ने 6-1 से मात दी। तुरदीव ने पहले राउंड में भारतीय पहलवान के खिलाफ 3-0 से बढ़त बनाई।

इसके बाद, दूसरे राउंड में हरदीप ने एक अंकल लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन जाहोनगीर ने तीन अंक लेते हुए 6-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493