एशियाई खेल (कुश्ती) : हरप्रीत कांस्य पदक से चूके

जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान हरप्रीत सिंह यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को पुरुषों की 87 किलोग्राम भारवर्ग ग्रीकोरोमन स्पर्धा में कांस्य पदक से चूक गए।

हरप्रीत को कांस्य पदक के मैच में कजाकिस्तान के अजमत कुसटुबायेव ने 6-3 से मात दी।

अजमत ने पहले राउंड में ही भारतीय खिलाड़ी पर 5-0 की बढ़ते ले ली थी। दूसरे राउंड में हालांकि लगा कि हरप्रीत वापसी कर लेंगे। उन्होंने तीन अंक लिए लेकिन कजाकिस्तान के खिलाड़ी ने एक और अंक लेकर अपनी जीत पक्की कर ली।

हरप्रीत को सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के असाकालोव रुस्तम ने 10-0 से मात दी थी। सेमीफाइनल में हार के कारण हरप्रीत को कांस्य पदक का मैच खेलना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493