एशियाई खेल (टेटे) : अंतिम-16 दौर में हारे शरथ

जकार्ता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल को 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को पुरुषों की एकल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में हार का सामना करना पड़ा।

शरथ को अंतिम-16 दौर में चीनी ताइपे के खिलाड़ी चिहयुआन चुआंग ने मात दी।

चुआंग ने शरथ को 44 मिनट तक चले पांच गेमों के मुकाबले में 3-2 (11-7, 9-11, 12-10, 14-16, 11-9) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इस हार के साथ ही शरथ का सफर पुरुष एकल वर्ग की स्पर्धा में समाप्त हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493