जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल हुआ।
सेमीफाइनल में भले ही भारत को हार मिली हो, लेकिन यह एशियाई खेलों में टेबल टेनिस की किसी भी स्पर्धा में भारत को मिला पहला कांस्य पदक है। ऐसे में भारत ने नया इतिहास रचा है।
भारतीय पुरुष टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की टीम ने 3-0 से मात दी। पांच मुकाबलों की इस स्पर्धा में भारतीय टीम अपने पहले तीन मुकाबलों में मिली हार के कारण फाइनल में स्थान हासिल करने से चूक गई।
पहले मैच में साथियान गनाशेखरन को दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी सांग्सु ली ने 11-9, 9-11, 3-11, 3-11 से मात देकर अपनी टीम का खाता खोला।
दूसरे मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। अचंता शरथ कमल को सिक योंग जियोंग ने 9-11, 9-11, 11-6, 11-7, 8-11 से हरा दिया।
तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया के वुजिन जांग ने एंथोनी अमलराज को 11-5, 11-7, 4-11, 11-7 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath