एशियाई खेल (टेटे) : मनिका अंतिम-16 में हारीं

जकार्ता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिला एकल वर्ग के अंतिम-16 में हार का सामना करना पड़ा।

मनिका को चीन की खिलाड़ी मानयु वांग ने मात दी।

वांग ने 32 मिनट तक चले मुकाबले में मनिका को 4-1 (11-2, 11-8, 11-8, 6-11) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मनिका की हार के साथ ही इस स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493