एशियाई खेल (टेटे) : मनिका-शरथ मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में

जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की स्टार महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनके पुरुष जोड़ीदार अंचता शरथ कमल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को टेबल टेनिस के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तर कोरिया की जोड़ी को कड़े मुकाबले में मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

भारतीय जोड़ी ने पांच गेमों तक चले बेहद रोमांचक मुकाबले में उत्तर कोरिया की सोंग जी एन और सिम हयो चा की जोड़ी को 4-11, 12-10, 6-11, 11-6, 11-8 से मात देकर अंतिम-4 का टिकट कटाया।

इसी के साथ इन दोनों खिलाड़ियों ने एक पदक पक्का कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493