एशियाई खेल (टेनिस) : पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना-शरण

जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को टेनिस की पुरुष युगल वर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पुरुष युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के नुतानोन कदचापनन और विशाया त्रोंगचारोएनचेकुल की जोड़ी को मात दी।

प्री-क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और शरण ने 51 मिनट के भीतर थाईलैंड की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बोपन्ना और शरण का सामना क्वार्टर फाइनल में ताइवान की चेंगपेंग सियेह और तुसुंग हुआ यांग की जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493