एशियाई खेल (टेनिस) : पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में हारे सुमित-रामकुमार

जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सुमित नागल और रामकुमार रामानाथन को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुबलिक और डेनिस येवसेयेव की जोड़ी ने सुमित और रामकुमार को एक रोमांचक मुकाबले में 5-7, 6-4,10-2 से मात दी।

भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में दमदार खेल दिखाया और 7-5 से जीत दर्ज की लेकिन बुबलिक और येवसेयेव ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट को 6-4 से अपने नाम किया।

तीसरा और निर्णायक सेट टाई-ब्रेकर तक गया जहां कजाकिस्तान की जोड़ी ने 10-2 से जीर्त दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493