एशियाई खेल (टेनिस) : बोपन्ना-अंकिता प्री-क्वार्टर फाइनल में

जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और अंकिता रैना ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मिश्रित युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

बोपन्ना-अंकिता की जोड़ी ने अंतिम-32 के मैच में कोरिया के जेमून किम और नारी किम की जोड़ी बेहद कड़े मुकाबले में 6-3, 3-6, 11-9 से मात दी।

रोहन-अंकिता को पहला सेट जीतने में कोई दिक्कत नहीं हुई। कोरियाई जोड़ी ने हालांकि दूसरे सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 की बराबरी कर ली और मैच टाईब्रेकर सेट में पहुंचा दिया।

यहां भारतीय जोड़ी 2-5 से पीछे चल रही थी, लेकिन रोहन और अंकिता ने संयम से काम लेते हुए 11-9 से जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493