एशियाई खेल (तीरंदाजी) : पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत

जकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष तीरंदाजों ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में आठवें दिन रविवार को पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में कतर की टीम को मात दी।

भारत ने कतर को अंतिम-16 दौर के मैच में 227-213 के स्कोर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पहले सेट को भारतीय तीरंदाजों ने कतर के खिलाफ 57-52 से जीता। इसके बाद, उन्होंने दूसरे सेट में एक अंक 56-55 से जीत हासिल की।

भारत ने तीसरे और चौथे सेट को 56-54 और 58-52 से जीतने के साथ क्वार्टर फाइनल की राह तय की।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना रविवार को ही फिलिपींस की टीम से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493