एशियाई खेल (तीरंदाजी) : रिकर्व इंडिविजुअल के प्री-क्वार्टर फाइनल में भारतीय तीरंदाज

जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी और पुरुष तीरंदाज विश्वास तथा अतानु दास ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को अपनी-अपनी रिकर्व इंडिविजुअल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

महिला इंडिविजुअल में दीपिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है लेकिन एक अन्य महिला तीरंदाजद प्रोमिला दामेरी असफल रहीं।

दीपिका ने रिकर्व महिला इंडिविजुअल स्पर्धा के अंतिम-16 के एलिमिनेशन राउंड में उत्तरी कोरिया की जी ह्यांग री को 6-2 से मात दी। प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका सामना ताइवान की चेन ली से होगा।

प्रोमिला को अंतिम-16 के एलिमिनेशन राउंड में मंगोलिया की उरानतुंगालाग बिशिंदी ने 6-2 से हराकर बाहर किया।

पुरुष रिकर्व इंडिविजुअल के अंतिम-16 के एलिमिनेशन राउंड में विश्वास ने मंगोलिया के पुरेवेसुरेन बाता को 6-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना कजाकिस्तान के इलफत अबदुल्लिन से होगा।

इसके अलावा, अतानु ने उत्तरी कोरिया के योंग पाक को 7-3 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनकी भिड़ंत कजाकिस्तान के डेनिस गानकिन से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493