एशियाई खेल (तैराकी) : सजन 200 मीटर बटरफ्लाई में पांचवें स्थान पर

जकार्ता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के तैराक सजन प्रकाश 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन रविवार को पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में दो स्थान से पदक से महरूम रह गए।

सजन को इस स्पर्धा के फाइनल में पांचवां स्थान हासिल हुआ। सजन ने एक मिनट 57.75 सेकेंड का समय निकाला।

स्पर्धा के स्वर्ण जापान के डइया सेटो के नाम रहा, जिन्होंने एक मिनट 54.53 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनके हमवतन नाओ होरोमुरा 1 मिनट 55.58 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया।

चीन के झुहाओ ली कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने एक मिनट 55.76 सेकेंड का समय निकाला।

सजन ने हीट-3 में एक मिनट 58.12 सेकेंड का समय निकाल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493