एशियाई खेल (तैराकी) : 100 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल से बाहर सजन, मणि

जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के सजन प्रकाश और मणि अविनाश बुधवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई तैराकी स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाए।

जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के सजन प्रकाश और मणि अविनाश बुधवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई तैराकी स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाए।

सजन को अंतिम सूची में 12वां, वहीं मणि को 26वां स्थान हासिल हुआ।

इस स्पर्धा के हीट-1 में हालांकि, मणि ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 56.98 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया था।

इसके अलावा, सजन ने भी हीट-2 में 54.06 सेकेंड का समय लेकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया था लेकिन दोनों भारतीय तैराक फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493