एशियाई खेल (तैराकी) : 100 मीटर बैकस्ट्रोक में पदक से चूके नटराज

जकार्ता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पुरुष तैराक श्रीहरि नटराज 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन रविवार को 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में भारत को पदक नहीं दिला सके।

इस स्पर्धा के फाइनल में नटराज सातवें स्थान पर रहे। नटराज ने 56.19 सेकेंड का समय निकाला।

स्पर्धा का स्वर्ण चीन के जु जियायू के नाम रहा, जिन्होंने 52.34 सेकेंड का समय निकाला। दूसरे स्थान पर जापान के इरिइ रयोसुके रहे। जापानी खिलाड़ी ने 52.53 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।

कोरिया के ली जुहो 54.52 सेकेंड का समय निकाला कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

नटराज ने हीट-1 में 55.86 सेकेंड का समय निकाल पहला स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493