एशियाई खेल (तैराकी) : 200 मीटर बैकस्ट्रोक में नटराज 6वें स्थान पर

जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पुरुष तैराक श्रीहरि नटराज यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में छठे स्थान पर रहे।

नटराज ने स्पर्धा के फाइनल में दो मिनट 02.83 सेकेंड का समय निकाला।

पहले 100 मीटर की दूरी को नटराज ने 59.85 मिनट में पूरा किया। 150 मीटर को पूरा करने में नटराज को एक मिनट 31.66 सेकेंड का समय लगा।

स्पर्धा का स्वर्ण चीन के जियू झू के नाम रहा जिन्होंने एक मिनट 53.99 सेकेंड का समय निकाला। जापान के इरि रयोसुके एक मिनट 55.11 सेकेंड का समय निकाल कर रजत पदक जीतने में सफल रहे।

चीन के गुयानगुयान ली ने एक मिनट 57.13 सेकेंड का समय निकाल कांस्य पदक अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493