एशियाई खेल (तैराकी) : 200 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में नटराज

जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को पांचवें दिन पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

नटराज ने अंतिम सूची में सातवां स्थान हासिल किया। भारत के एक अन्य तैराक अद्वेत पेज इस स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाए।

हीट-1 में नटराज ने 2 मिनट और 02.97 सेकेंड का समय लेते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

इसके अलावा अद्वेत ने हीट-2 में 2 मिनट और 06.85 सेकेंड का समय लेकर पांचवां स्थान हासिल किया। ऐसे में उन्हें अंतिम सूची में 12वां स्थान हासिल हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493