जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में सोमवार को तैराकी में पुरुषों की चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज, सौरभ सांगवेकर और अविनाश मणि की टीम ने अंतिम सूची में सातवां स्थान हासिल किया है।
भारतीय टीम ने इस स्पर्धा के हीट-1 में 7 मिनट और 34.69 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई।
dharmpath.com dharmpath