एशियाई खेल (तैराकी) : 50 मी ब्रेस्टस्ट्रोक में संदीप ने किया निराश

जकार्ता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तैराक संदीप सेजवाल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को तैराकी में पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहे।

संदीप ने फाइनल में 27.98 का समय लिया जिसके कारण उन्हें लेकर सातवें पायदान से संतोष करना पड़ा।

इसी स्पर्धा में जापान के कोसेकी यासुहीरो ने 27.07 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता जबकि चीन के यान जिबेई ने 27.25 सेकेंड के समय के साथ रजत और कजाकिस्तान के बलानदिन दीमित्री ने 27.46 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पहले, संदीप ने इस स्पर्धा के हीट-1 में 27.95 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल करते हुए फाइनल स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493