एशियाई खेल (निशानेबाजी) : महिला स्कीट क्वालीफिकेशन में गनीमत, रश्मी शीर्ष-10 में

जकार्ता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की निशानेबाज गनीमत शेखोन और रश्मी राठौर ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला स्कीट स्पर्धा के पहले क्वालीफिकेशन का अंत शीर्ष-10 में रहते हुए किया है।

गनीमत का तीन सीरीज को मिलाकर कुल स्कोर 68 रहा। उन्होंने पहली सीरीज में 22, दूसरी में 24 और फिर तीसरी में 22 का स्कोर किया।

वहीं राठौर ने भी 68 का स्कोर किया। उन्होंने पहली सीरीज में 24 का स्कोर किया तो वहीं बाकी की दो सीरीज में 22-22 का स्कोर किया।

पहले स्थान पर थाईलैंड की सुतिया जेइवचालोमेट रहीं जिन्होंने 73 का स्कोर किया।

इस स्पर्धा का दूसरा क्वालीफिकेशन राउंड रविवार को खेला जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493