एशियाई खेल (निशानेबाजी) : स्कीट क्वालीफिकेशन में शेख, अंगद क्रमश: 10वें,13वें स्थान पर

जकार्ता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के निशानेबाज शीराज शेख और अंगद वीर सिंह बाजवा ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को पुरुषों की स्कीट स्पर्धा के क्वालीफिकेशन-1 में क्रमश: 10वां और 13वां स्थान हासिल किया है।

शेख ने तीन सीरीजों में 24, 23, 25 का स्कोर कर कुल 72 का स्कोर किया। वहीं अंगद ने 24, 25, 23 के कुल स्कोर के साथ ही 72 का स्कोर कर दूसरे क्वालीफिकेशन में जगह बनाई।

पहले स्थान पर पाकिस्तान के उस्मान खान रहे जिन्होंने तीन सीरीज में 25, 25, 25 का स्कोर कुल 75 का स्कोर किया।

क्वालीफिकेशन-2 के मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493