एशियाई खेल (निशानेबाजी) : 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मनु, हिना

जकार्ता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला निशानेबाज हीना सिद्धू और मनु भाकर ने अच्छा प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

हिना को अंतिम सूची में सातवां स्थान हासिल हुआ है, वहीं मनु ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

क्वालिफिकेशन में हिना ने कुल 571 अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया और फाइनल में प्रवेश किया।

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता मनु ने 574 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493