एशियाई खेल (नौकायन) : पदक से चूके भारतीय खिलाड़ी

जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खिलाड़ी यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन गुरुवार को निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए एक भी पदक नहीं जीत पाए।

नौकायन की तीन स्पर्धाओं के फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने भाग लिया और वह एक भी पदक अपने नाम करने में नाकाम रहे।

महिलाओं की डबल स्कल्स स्पर्धा में भारत की सयाली शेल्के और पूजा की जोड़ी 8 मिनट 21.76 सेकेंड का समय निकालते हुए छठे पायदान पर रही। स्पर्धा में कुल छह टीमों ने भाग लिया था।

पुरुषों के पेयर स्पर्धा में मलकीत सिंह और गुरिंगदर सिंह चौथे पायदान पर रहे। उन्होंने 7 मिनट 10.86 सेकेंड का समय निकाला।

इसी तरह पुरुषों के लाइटवेट फोर स्पर्धा में भी भारतीय टीम 6 मिनट 43.20 सेकेंड के समय के साथ चौथे पायदान पर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493