एशियाई खेल (नौकायन) : पुरुषों की एकल स्कल्स के फाइनल में दत्तु

जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अपने दूसरे मौके को जाया ना करते हुए भारतीय खिलाड़ी दत्तु भोनाकल ने यहां 18वें एशियाई खेलों की नौकायन प्रतियोगिता में पुरुषों की एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

रीपचेज में मिले अवसर पर दत्तु ने संघर्ष करते हुए सात मिनट और 45.71 सेकेंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई।

दत्तु के फाइनल में पहुंचने से भारत के लिए पदक की उम्मीद बरकरार है। इस स्पर्धा की अंतिम सूची में दत्तु दूसरे स्थान पर हैं, वहीं दक्षिण कोरिया के किम डोंगयोंग पहले स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493