एशियाई खेल (बैडमिंटन) : महिला युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में अश्विनी-रेड्डी

जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला जोड़ी ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन गुरुवार को अच्छी शुरुआत करते हुए बैडमिंटन में महिला युगल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अश्विनी और रेड्डी की जोड़ी ने अंतिम-32 दौर में हांगकांग की एनजीए येउंग और एनजी विंग की जोड़ी को मात दी।

भारतीय जोड़ी ने इस स्पर्धा में येउंग और विंग की जोड़ी को केवल 32 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-16, 21-15 से मात देकर अंतिम-16 दौर में प्रवेश किया।

पहले गेम में अश्विनी और रेड्डी ने हांगकांग की जोड़ी पर दबाव बनाए रखा और 14-9 से अच्छी बढ़त हासिल की, लेकिन प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने अच्छी वापसी करतेहुए 15-15 से स्कोर बराबर कर लिया।

इस मौके पर अश्विनी और रेड्डी ने अपनी रणनीति में नया रुख लाते हुए येउंग और विंग की जोड़ी को मौका न देकर इस गेम को 21-16 से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी दोनों जोड़ियों के बीच बराबर का संघर्ष देखा गया। एक समय पर दोनों का स्कोर 10-10 से बराबर था लेकिन यहां अपने खेल में वापसी करते हुए अश्विनी और रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 21-15 से अपने नाम कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493