एशियाई खेल (बैडमिंटन) : सेमीफाइनल में सायना

जकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सायना ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 2-0 से मात दी।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने 40 मिनट तक चले इस मुकाबले में रत्चानोक को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से मात देकर बाहर किया।

पहले गेम की शुरुआत में 3-11 से पिछड़ने के बाद अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने शानदार वापसी करते हुए रत्चानोक को 17-16 से पीछे किया।

इसके बाद सायना ने रत्चानोक को ज्यादा मौके न देते हुए अपना खेल जारी रखा और पहला गेम 21-18 से जीत लिया।

दूसरे गेम में सायना ने रत्चानोक पर दबाव बनाए रखना जारी रखा था। ऐसे में उन्होंने थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ 8-5 की बढ़त ले ली थी। हालांकि, वर्ल्ड नम्बर-4 रत्चानोक ने वापसी की अच्छी कोशिश करते हुए स्कोर 7-8 किया।

वर्ल्ड नम्बर-10 सायना रत्चानोक को खुद पर हावी होने का मौका नहीं देना चाहती थीं और ऐसे में उन्होंने एक बार फिर थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ 15-11 से बढ़त ले ली। इस बढ़त को बनाए रखते हुए लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सिंधु ने दूसरे गेम को 21-16 से अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493