जकार्ता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने 18वें एशियाई खेलों के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
जकार्ता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने 18वें एशियाई खेलों के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सिंधु ने टूर्नामेंट के सातवें दिन शनिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश इंडोनेशिया की मारिस्का टुनजुंग को सीधे गेमों में 21-12, 21-15 से मात दी।
सिधु को यह मैच जीतने में ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। उन्होंने महज 34 मिनट में मैच अपने नाम कर अंतिम-8 का टिकट कटाया।
dharmpath.com dharmpath