एशियाई खेल (भाला फेंक) : भारत की अनुरानी को छठा स्थान

जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को महिलाओं की भालाफेंक स्पर्धा में भारत की अनु रानी छठे स्थान पर रहकर पदक से महरूम हो गईं।

अनु ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास 53.93 मीटर के साथ छठा स्थान हासिल किया।

उनके छह में से सिर्फ तीन प्रयास ही सफल रहे बाकी के तीन फाउल हो गए। अनु ने अपने पहले प्रयास में 51.30 मीटर की दूरी तय की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 50.34 मीटर की दूरी तय की। तीसरे प्रयास में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।

स्पर्धा का स्वर्ण चीन की लियू शियिंग के नाम रहा जिन्होंने 66.09 मीटर की दूरी के साथ गेम रिकार्ड बनाया। चीन की ही हुईहुई ल्यू 63.16 मीटर की दूरी के साथ रजत जीतने में सफल रहीं। कोरिया की गेयोंग ए ने 56.74 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493