जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज अमित ने 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम फ्लाईवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में कदम रख लिया है।
इस जीत के साथ अमित ने अपने लिए इस स्पर्धा का एक पदक पक्का कर लिया है।
अमित ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तरी कोरिया के मुक्केबाज रयोन किम जांग को 5-0 से मात दी। सेमीफाइनल में उनका सामना फिलिपींस के कार्लो पाल्लम से होगा।
लेफ्ट और राइट हुक से अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमला करते हुए अमित किसी तरह दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।
इस साल आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अमित पहले राउंड में अच्छा बचाव करते हुए दूसरे राउंड में जैब और हुक पंचों के साथ हमला शुरू कर दिया।
तीसरे राउंड में भी दोनों मुक्केबाज एक-दूसरे को बराबरी की टक्कर दे रहे थे लेकिन अमित ने उत्तरी कोरिया के मुक्केबाज को पछाड़ते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा।
dharmpath.com dharmpath