एशियाई खेल (मुक्केबाजी) : 51 किग्रा फ्लाइवेट के क्वार्टर फाइनल में हारीं सरजुबाला

जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला मुक्केबाज सरजुबाला देवी को 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को 51 किलोग्राम फ्लाइवेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय मुक्केबाज को चीन की युवा मुक्केबाज युआन चांग ने 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सरजुबाला को मिली इस हार के कारण महिलाओं की इस स्पर्धा में भारत के लिए पदक की उम्मीद खत्म हो गई है।

चीन की मुक्केबाज युआन ने अपने डिफेंस को बरकरार रखते हुए भारतीय मुक्केबाज सरजुबाला पर लगातार पंच मारे। उन्होंने जैब और हुक पंचों का इस्तेमाल किया।

हालांकि, सरजुबाला को भी पहले राउंड में आक्रामक मुक्केबाजी करते देखा गया।

तीसरे राउंड में युवा ओलम्पिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता युआन ने अच्छी रणनीति का इस्तेमाल किया। सरजुबाला ने भी पंच मारे लेकिन वह जीत नहीं पाईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493