जकार्ता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष वॉलीबाल टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को म्यांमार के हाथों कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
म्यांमार ने भारतीय टीम को पांच गेमों तक चले मुकाबले में 3-2 से हरा दिया।
म्यांमार ने पहला सेट 25-21 से जीता तो वहीं, दूसरे सेट में भारतीय टीम ने 25-18 से जीत हासिल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे सेट में म्यांमार ने एक बार फिर बाजी मारी और भारत को 27-25 से हरा दिया।
चौथे गेम में भारत ने 25-15 से जीत हासिल कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। आखिरी और निर्णायक गेम में म्यांमार ने भारत को 15-13 से मात दी।
यह मैच कुल एक घंटे 47 मिनट तक चला।
dharmpath.com dharmpath