जकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन क्लासिफिकेशन दौर में जापान ने 3-1 से करारी शिकस्त दी।
भारत ने ग्रुप-एफ के तीन में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए क्लासिफिकेशन दौर में जगह बनाई थी।
जापान और भारत के बीच शुरू से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले सेट में जापान ने 25-23 से जीत दर्ज की और अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दूसरे सेट को 25-22 से अपने नाम किया।
भारत ने तीसरे सेट को 25-23 से जीतते हुए शानदार वापसी की लेकिन चौथे सेट में जापान ने दमदार खेल दिखाया और 25-20 से सेट को अपने नाम करते हुए मैच जीत लिया।
dharmpath.com dharmpath