जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा।
यहां जीबीके वॉली इंडोर स्टेडियम में खेले चार सेटों के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3-1 से मात दी।
भारतीय टीम ने पहला सेट 22 मिनट में 25-21 से जीत कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन पाकिस्तान ने अगले तीन सेट 25-21, 25-21, 25-23 से जीतकर 3-1 की बढ़त के साथ मैच अपने नाम कर लिया।
dharmpath.com dharmpath