जकार्ता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के अशोक ठक्कर और के.सी. गणपति ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन शुक्रवार को सेलिंग की पुरुषों की 49ईआर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।
अशोक और गणपति की जोड़ी ने कुल 53 का स्कोर कर पदक अपने नाम किया।
स्पर्धा का स्वर्ण जापान की शिंगेन फुरुया और शिंजी हाचियामा के नाम रहा जिन्होंने 49 का स्कोर किया। दक्षिण कोरिया की बोनजिन चाए और किम डोंगवूक ने 50.5 का स्कोर कर रजत पदक अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath