एशियाई खेल (स्क्वॉश) : भारत ने कतर को 2-1 से दी मात

जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल-बी में तीसरी जीत दर्ज की है।

भारत ने अपने तीसरे मैच में कतर को 2-1 से हरा दिया। भारत ने इसी के साथ अपने सेमीफाइनल में जाने की संभावनाएं प्रबल कर ली हैं।

सौरव घोषाल, हरिंदर पाल सिंह संधू, रमित टंडन, महेश मानगांवकर की टीम ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 3-0 से और इसी स्कोर से सिंगापुर को मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493