एशियाई खेल (स्क्वॉश) : सेमीफाइनल में पहुंची दीपिका पल्लीकल

जकार्ता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दीपिका पल्लीकल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए स्क्वॉश में महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

दीपिका ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मिसाकी कोबायाशी को 3-0 से करारी शिकस्त दी और इस जीत के साथ उन्होंने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है।

28 वर्षीय दीपिका ने 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया था।

उन्होंने गुरुवार को हुए अंतिम-16 के मैच में मेजबान देश इंडोनेशिया की येनी सिटि रोहमाह को 3-0 से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493