एशियाई खेल (स्क्वॉश) : सौरभ अंतिम-8 में

जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के स्क्वॉश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन मंगलवार को पुरुष एकल वर्ग में अपने-अपने मुकाबले जीत अगले दौर में जगह बना ली है।

सौरभ ने अंतिम-16 के मैच में पाकिस्तान तैयाब असलम को 3-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सौरभ ने अंतिम-32 के मैच में श्रीलंका के शामिल मोहोमेद मुख्तार वकील को 3-0 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्होंने अपना शानदार खेल जारी रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493