एशियाई खेल (हैंडबॉल) : चीनी ताइपे से हारा भारत

जकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में आठवें दिन रविवार को ग्रुप-3 में खेले गए मैच में चीनी ताइपे की टीम से हार का सामना करना पड़ा।

खराब डिफेंस के कारण भारतीय टीम इस मैच में चीनी ताइपे से 31-35 से हार गई।

इस हार के बाद ग्रुप-3 में भारतीय टीम तीन मैचों में हासिल किए गए चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं चीनी ताइपे की टीम आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है।

चीनी ताइपे ने ग्रुप स्तर पर खेले गए अपने सभी चार मैचों में जीत हासिल की है।

भारत ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 45-19 से हराकर विजयी शुरुआत की थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ उसने 28-27 से जीत हासिल की।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब 29 अगस्त को अंतिम ग्रुप मैच में इंडोनेशिया से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493