एशियाई खेल (हॉकी) : महिला टीम चीन को हरा फाइनल में

जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को सेमीफाइनल में चीन को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत ने अंतिम क्वार्टर में 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत के लिए यह एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने किया।

भारत ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फिनिशिंग में कमी होने के कारण वह गोल करने के कई मौके खो बैठी।

फाइनल में भारत का सामना जापान से शुक्रवार को होगा। वहीं शुक्रवार को ही चीन कांस्य पदक के लिए दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493