एशियाई खेल 2022 की मेजबानी करेगा होंगझोऊ

ओसीए ने तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्काबाद में अयोजित 34वीं कांग्रेस में यह फैसला किया।

होंगझोऊ 2022 एशियाई खेलों के लिए अकेला उम्मीदवार शहर था। इसकी सफल दावेदारी का मतलब है कि चीन में बीजिंग और ग्वांगझोऊ के बाद तीसरी बार एशियाई खेलों का आयोजन होगा।

बीजिंग में साल 1990 और दक्षिण ग्वांझोऊ में साल 2010 में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था।

बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। इससे पहले बीजिंग ने साल 2008 में ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी की थी।

दक्षिण कोरिया के इंचियोन में साल 2014 में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था, जबकि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों का आयोजन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493