मलेशिया में चल रहे नौवें एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप के पहले ग्रुप मैच में भारत की टीम ने ओमान की टीम को शून्य के मुकाबले 8 गोल से करारी हार दी। इपोह के सुल्तान अजलन शॉह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत के युवा स्ट्राइकर मनदीप सिंह के तीन गोल दागे। रमनदीप, वी.आर. रघुनाथ, रूपिंदर पाल, मलक सिंह और एस.के. उथप्पा ने एक-एक गोल किए। अब पूल बी में 26 अगस्त को भारत का मुकाबला कोरिया से होगा।
dharmpath.com dharmpath