एशिया कप के लिए आरक्षित विकेटकीपर चुने गए पार्थिव

मुम्बई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को 24 फरवरी से बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए आरक्षित विकेटकीपर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि पार्थिल अतिशीघ्र टीम के साथ जुड़ेंगे।

इस साल एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में किया जा रहा है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश पहुंच चुकी है और फातुल्लाह में अभ्यास कर रही है।

भारत का पहला मैच मेजबान टीम के साथ 24 फरवरी को है। पार्थिव को मिलाकर टीम में कुल 16 सदस्य हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493