एशिया कप : पाकिस्तान को 151 रनों का लक्ष्य

मीरपुर (ढाका), 4 मार्च (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 74) और कप्तान दिनेश चांडीमल (58) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 151 रनों का लक्ष्य दिया है। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के मैच में शुक्रवार को श्रीलंका ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।

पाकिस्तान ने टॉस जीत कर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। पारी की शुरुआत करने आए दिलशान और चांडीमल ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। दोनों ने 14.1 ओवर में 7.76 की औसत से ये रन जोड़े।

इस साझेदारी को वहाब रियाज ने तोड़ा। उन्होंने चांडीमल को शरजील खान के हाथों कैच करा कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। चांडीमल ने अपनी पारी में 49 गेंदे खेलते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया।

चांडिमल के आउट होने के बाद श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज दिलशान का साथ नहीं दे सका। शेहन जयसूर्या (4), चमारा कापुगेदरा (2), दासुन सनाका (0) जल्द ही पवेलियन लौटे। मिलिंदा श्रीवर्धने चार रन पर दिलशान के साथ नाबाद पवेलियन लौटे।

जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के कारण श्रीलंका अच्छी शुरुआत को बड़े लक्ष्य में नहीं बदल पाई। दिलशान ने अपनी पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्का लगाया।

पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद इरफान ने दो विकेट लिए। रियाज और शोएब मलिक को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493