एशिया कप : बांग्लादेश को 130 रनों का लक्ष्य

मीरपुर (ढाका), 2 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के आठवें मैच में बुधवार को मेजबान बांग्लादेश के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा है।

मीरपुर (ढाका), 2 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के आठवें मैच में बुधवार को मेजबान बांग्लादेश के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने सरफराज अहमद (नाबाद 58) के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 129 रन बनाए।

सरफराज के अलावा शोएब मलिक ने 41 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट अल अमीन हुसैन ने लिए।

पहली बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में किया जा रहा है।

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज खुर्रम मंजूर (1) एक के कुल स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज शरजील खान (10) भी 12 के कुल स्कोर पर आउट हो गए।

टीम के विकेट लगातर गिरने लगे। टीम 28 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद सरफराज ने शोएब के साथ पांचवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। अराफत सनी ने शोएब को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। कप्तान शहिद अफरीदी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

अंतिम ओवरों में सरफराज ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसमें उन्हें अनवर अली (13) का सहयोग मिला जो पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए।

सरफराज नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए।

बांग्लादेश की तरफ से हुसैन के अलावा सनी ने दो विकेट लिए। वहीं मशरफे मुर्तजा और तस्कीन अहमद ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493