एशिया कप : भारत आज संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा

मीरपुर (ढाका), 3 मार्च (आईएएनएस)। पहली बार टी-20 फारमेट में खेले जा रहे एशिया कप में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भिड़ेगी।

भारत का यह चौथा और अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच है। भारत अपने पहले के तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बना चुका है। फाइनल में उसका सामना 6 मार्च को मेजबान बांग्लादेश से होगा।

भारत ने अभी तक एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को और तीसरे मैच में श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट ले लिया है।

टीम इस समय हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी इस मैच में उन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जो अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं।

वहीं अब तक अपने तीनों मैच गंवाकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी यूएई की टीम काफी हद तक अपने कप्तान अमजद जावेद पर निर्भर रहेगी जिन्होंने क्वालीफाइंग मैचों को मिलाकर इस टूर्नामेंट के छह मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

यह मैच भारतीय समयानुसार सात बजे से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493