एशिया के शीर्ष-50 व्यापारिक परिवारों में 14 भारतीय

वाशिंगटन, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशिया के शीर्ष-50 व्यापारिक परिवारों की पहली फोर्ब्स एशिया सूची में 14 परिवार भारत के हैं। सूची में 21.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ अंबानी परिवार को तीसरा स्थान दिया गया है।

वाशिंगटन, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशिया के शीर्ष-50 व्यापारिक परिवारों की पहली फोर्ब्स एशिया सूची में 14 परिवार भारत के हैं। सूची में 21.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ अंबानी परिवार को तीसरा स्थान दिया गया है।

सूची में प्रेमजी परिवार 17 अरब डॉलर के साथ सातवें पर, हिंदूजा परिवार 15 अरब डॉलर के साथ नौवें पर और मिस्त्री परिवार 14.9 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर हैं।

सूची में करीब आधे परिवार चीनी मूल के हैं, लेकिन उनमें से एक भी चीन के नागरिक नहीं हैं।

इस तरह से 14 परिवारों के साथ भारत आसानी से सूची में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश बन गया है।

दक्षिण कोरिया में सैमसंग समूह के मालिक ली परिवार को 26.6 अरब डॉलर संपत्ति के साथ सूची में पहले स्थान पर रखा गया है।

दूसरे स्थान पर भी एक अन्य ली परिवार है, जो हांगकांग की कंपनी हेंडरसन लैंड डेवलपमेंट के मालिक हैं। उनके पास 24.1 अरब डॉलर संपत्ति है।

अंबानी परिवार की संपत्ति में मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की संपत्ति शामिल है, जो अलग-अलग कारोबार का संचालन करते हैं।

फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुकेश के पुत्र आकाश और पुत्री ईशा रिलायंस जियो इंफोकॉम में काम करते हैं और बोर्ड सदस्य हैं। अनिल के पुत्र जय अनमोल रिलायंस कैपिटल में काम करते हैं।

5.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ बर्मन परिवार को 30वें स्थान रखा गया है, जिन्हें पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर भी जगह दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 63 वर्षीय आनंद बर्मन पांचवीं पीढ़ी के कारोबारी हैं और पारिवारिक कंपनी डाबर के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष हैं। डाबर का शुद्ध लाभ 1998 के बाद से 24 गुना बढ़ा है और कंपनी की बाजार पूंजी 40 गुना बढ़ी है।

कंपनी में बर्मन परिवार की 68 फीसदी हिस्सेदारी है।

फोर्ब्स के शीर्ष 50 एशियाई परिवार में से अधिकांश संयुक्त रूप से कारोबार संभाल रहे हैं, लेकिन कुछ परिवार विभक्त भी हो गए हैं, जैसे अंबानी परिवार। रिपोर्ट में हालांकि दोनों तरह के परिवारों को शामिल किया गया है।

पत्रिका ने ऐसे परिवारों की भी सूची बनाई है, जो शीर्ष 50 में शामिल होने से रह गए। भारत से उनमें शामिल हैं गोयनका परिवार (2.75 अरब डॉलर), पारले प्रोडक्ट्स के चौहाण परिवार (2.7 अरब डॉलर), डीएलएफ के सिंह परिवार (2.65 अरब डॉलर), मारिका के मारीवाला परिवार (2.55 अरब डॉलर), बर्जर पेंट्स इंडिया के सिंह परिवार (2.5 अरब डॉलर) और भारत फोर्ज के कल्याणी परिवार (2.1 अरब डॉलर)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493