एशेज श्रृंखला का पहला दिन-रात्रि टेस्ट मैच एडिलेड में

सिडनी, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जानी वाली एशेज श्रृंखला के पहले दिन-रात टेस्ट की मेजबानी ऐडिलेड को सौंपी गई है।

दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच 2017-18 में होने वाली इस श्रृंखला का पहला मैच ब्रिस्बेन के गाबा में 23 नवंबर को खेला जाएगा।

दूसरा टेस्ट मैच दिन-रात प्रारूप का होगा, जो एडिलेड ओवल में दो से छह दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। यह एशेज श्रृंखला का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच होगा। तीसरा टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से 30 दिसंबर तक मेलर्बन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

श्रृंखला का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 2018 में चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

श्रृंखला से पहले इंग्लैंड की टीम आस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच भी खेलेगी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा, “हमने ऐडिलेड में दो दिन-रात के टेस्ट मैच खेले हैं। हमें इन मैचों पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैं। इसलिए हमने यहां अगले साल दिन-रात प्रारुप में टेस्ट मैच कराने का फैसला किया है। हम ईसीबी का उनके समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि कुछ लोग दिन-रात के टेस्ट मैच को एशेज के लिए सही नहीं मानते हैं, लेकिन हमारा मानना है कि आने वाले समय में इस प्रारुप में कई मैच खेले जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493