लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगस्त में शुरू होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज से पहले आयरलैंड के साथ एक चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच यह मैच 24 से 27 जुलाई तक खेला जाएगा।
इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज की शुरुआत एक अगस्त से हो रही है। इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का आगाज भी होगा।
उल्लेखनीय है कि आयरलैंड को पिछले साल टेस्ट टीम का दर्जा दिया गया था और ऐसे में सि साल मई में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath